चार दिन में 41 पक्षियों की मौत, फिर भी तय नहीं कर पाए बर्ड फ्लू है या नहीं

जिले में 4 दिन में 41 पक्षियों की मौत हो चुकी है। पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है और जिले से अब तक पांच मौत हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो सका है कि, जिले में बर्ड फ्लू है भी या नहीं। इधर... चिंता की बात यह है कि शनिवार को मलवासा में एक प्रवासी पक्षी ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं, शहर के बीच भी एक कौवा मृत अवस्था में मिला।
6 जनवरी को आलोट में 12 कौओं की मौत का मामला सामने आया था। इधर, शनिवार को शहर के बीच कलेक्टोरेट में, सांवलिया रुंडी और मलवासा में भी पक्षियों की मौत हुई। हालांकि, अधिकारी इनकार कर रहे हैं। अब तक यह तय नहीं हो सका है कि हमारे जिले में बर्ड फ्लू है या नहीं, क्योंकि, अब तक कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं मिला है। या यूं कहें की रिपोर्ट नहीं मिली है।

प्रवासी पक्षी का नाम चकवा (ब्राह्मणी डक) -
मलवासा में जिस पक्षी की मौत हुई है, वह प्रवासी पक्षी है। भास्कर ने बर्ड वाॅचिंग ग्रुप के राजेश घोटिकर को यह तस्वीर भेजी। उन्होंने बताया ये डक है। इसका नाम चकवा (ब्राह्मणी डक) है।

कलेक्टोरेट के सुलभ शौचालय के पास मृत मिला कौआ - शनिवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में एक कौवा मृत मिलने से हलचल रही। सुलभ शौचालय के पास यह कौवा मृत अवस्था में देखा गया। हालांकि, अधिकारी इसकी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। सांवलिया रुंडी में भी एक कौवा मृत दिखा। सांवलिया रुंडी का मामला अधिकारियों की जानकारी में है। कौवे की मौत किसी अन्य कारण से होना बताया जा रहा है।

तालाब की पाल पर 3 कौओं की मौत - मलवासा में शनिवार को बस स्टैंड के पास मृत पक्षी मिले। ग्रामीण ठिकमसिंह शक्तावत ने बताया मेरे बालु रेत के गोदाम के पास दोपहर को मृत पक्षी मिला। शुक्रवार को तालाब की पाल पर भी 3 कौओं को मृत देखा गया था।

मोहन नगर में तीन चमगादड़ मरे- यहां शाम चार बजे बिजली लाइन पर तीन चमगादड़ मिलने से हड़कंप मच गया। निगम अमले ने हेकड़ी डालकर मृत चमगादड़ हटाए। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि चमगादड़ों को पशु चिकित्सालय के अधिकारियों को सौंपा गया है।

15 पोल्ट्री फॉर्म से लेंगे मुर्गियों के सैंपल, बर्ड फ्लू की तलाश - इधर, जिले के पोल्ट्री फॉर्म संचालकों को समझाइश दे दी गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के पोल्ट्री फाॅर्म में प्रवेश पर रोक लगाने का कहा है। जिले के 15 पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गियों के सैंपल भेजे जाएंगे।

पक्षी की मौत की जानकारी नहीं है -
^ जिले में अभी बर्ड फ्लू जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। सैंपल प्रक्रिया में है। शनिवार को किसी पक्षी की मौत की जानकारी नहीं है। पोल्ट्री फॉर्म में सभी को सजग कर दिया है। मुर्गियों के सैंपल भेजे जाएंगे।
डॉ. डीके जैन, उपसंचालक, पशु चिकित्सा विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
41 birds killed in four days, still not able to decide whether there is bird flu or not


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sdo2K7
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones