फील्ड ऑफिसर की मिलीभगत से साले ने लिया ट्रैक्टर का फर्जी लोन

एक फाइनेंस कंपनी में फर्जी दस्तावेज लगाकर 5.41 लाख रुपए का ट्रैक्टर लोन लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह लोन कंपनी के फील्ड ऑफिसर द्वारा किए गए दस्तावेज सत्यापन के बाद दिया गया था। धोखाधड़ी का खुलासा लोन की किश्त जमा नहीं होने के बाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में फील्ड ऑफिसर और लोन लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है।

फाॅर्म में साले ने अपनी फोटो लगाकर किया फर्जीवाड़ा

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक अवधपुरी निवासी मनीष कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन मैनेजर हैं। कंपनी ने 2019 में राधेश्याम राजपूत के नाम पर 5.41 लाख का ट्रैक्टर लोन स्वीकृत किया था। जब एक भी किश्त जमा नहीं हुई तो कंपनी ने राधेश्याम को नोटिस जारी किया था।

इस पर राधेश्याम ने कंपनी को बताया कि उनके द्वारा ट्रैक्टर के लिए कोई लोन नहीं लिया गया है। जब कंपनी ने उन्हें आवेदन फार्म दिखाया तो कागजात राधेश्याम के थे और फोटो उसमें उनके साले लक्ष्मण राजपूत की लगी थी। लक्ष्मण राजपूत के पिता शेर सिंह ने बतौर गारंटी अपने मकान को गिरवी रखा था। उन्होंने मकान के सामने खड़े होकर फोटो भी खिंचवाया था। शेर सिंह का निधन हो चुका है।

पुलिस ने जब पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि जिस मकान के सामने शेर सिंह ने फोटो खिंचवाया था, उस मकान को शेर सिंह पहले ही बेच चुके थे। दस्तावेज में हेरफेर कंपनी के फील्ड आफिसर शशिकांत वानखेडे की मिलीभगत से हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद शशिकांत वानखेडे और लक्ष्मण राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शशिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lf3Oz
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones