भोपाल एक्सप्रेस और विंध्याचल ट्रेन को बेस्ट मेंटेनेंस का अवार्ड
रेल मंडल की शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस और विंध्याचल एक्सप्रेस को वर्ष-2020 का बेस्ट मेंटेनेंस का अवार्ड मिला है। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर में हुए 65वें रेल सप्ताह समारोह-2020 के तहत यह अवार्ड जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीआरएम उदय बोरवणकर व मंडल के विभागीय प्रमुखों की मौजूदगी में दिए। इसके अलावा पांच दक्षता शील्ड भी भोपाल रेल मंडल को मिली हैं।
भोपाल एक्सप्रेस में उत्कृष्ट कोच लगाने के बाद ग्रीन टॉयलेट, पर्यटन स्थलों के चित्र लगाने व अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था कायम रखकर रेल मंडल ने बेस्ट मेंटेनेंस अवार्ड जीता। इसके अतिरिक्त जीएम द्वारा 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भोपाल मंडल के 5 अधिकारियों एवं 14 कर्मचारियों को व्यक्तिगत और 48 कर्मचारियों को समूह पुरस्कार दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38sdZsY
via IFTTT
Comments
Post a Comment