सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला ने चलाया दराता

टैंकर रोड इंडस्ट्रियल एरिया की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए शनिवार को लोग आपस में झगड़ लिए। लोगों ने एक दूसरे को मारने के लिए संबल, दराते निकाल लिए। यह देखक उद्योग विभाग की टीम वापस लौट गई। अब अमला इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देगा ताकि लोगों को सख्ती से हटाया जा सके।
टैंकर रोड से लगे इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग विभाग की दो हेक्टेयर जमीन है। यहां पर विभाग के 18 प्लाॅट हैं। खाली जमीन को देखकर लोगों ने यहां अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। उद्योग विभाग की टीम दोपहर में यहां लोगों को समझाने पहुंची। एक महिला ने तो अन्य महिलाओं को मारने के लिए दराता तक उठा लिया और महिलाओं पर वार करना शुरू कर दिया। तो पुरुषों के हाथ में सब्बल लेकर झगड़ रहे थे। यह देखकर उद्योग विभाग के मैनेजर महेंद्र नागराज, सुरेंद्र जैन और नीरज को वापस लौटना पडा। अब विभाग का अमला जिला प्रशासन को शिकायत करेगा ताकि लोगों के खिलाफ सख्ती से हटाया जा सके। इसके पहले शुक्रवार को भी अमला यहां पहुंचा था और लोगों को समझाइश देकर आया था। लेकिन लोग मानने को ही तैयार नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman runs a scare to capture government land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JZ89FW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones