बदनाम करने की धमकी देकर कई सालों से करता रहा दुष्कर्म

ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया है। महिला और उसके पति ने जब परिवारवालों से शिकायत की तो आरोपी के भाई ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक 28 वर्षीय महिला पहले रायसेन जिले में रहती थी। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि रायसेन में रहने के दौरान पड़ोसी अनीस मंसूरी से उसका परिचय था। वह मां को कार्यालय से लाने और पहुंचाने का काम किया करता था। वर्ष 2007 में अनीस एक दिन मां को कार्यालय छोड़कर लौटा और घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। वर्ष 2018 में उसकी भोपाल निवासी युवक से शादी हो गई।

पिछले साल नवंबर में अनीस उसके घर पहुंचा और अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पति उसे लेकर रायसेन पहुंचा और अनीस के घर जाकर शिकायत की। अनीस के भाई शफीक मंसूरी ने दंपति को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iaA0zT
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones