कोरोना देश में:11 राज्यों के 34 जिलों में 10 दिन के अंदर कोरोना की रफ्तार डबल हुई, देश में लगातार तीसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी https://ift.tt/eA8V8J



from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3envCxB

कोरोना देश में:11 राज्यों के 34 जिलों में 10 दिन के अंदर कोरोना की रफ्तार डबल हुई, देश में लगातार तीसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी

नई दिल्लीएक घंटा पहले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 16 हजार 824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 हजार 788 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं।

अब तक 1.11 करोड़ संक्रमित
देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 73 हजार 364 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

1.77 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के 48वें दिन यानी गुरुवार तक देश में 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 93 हजार 954 लोगों को गुरुवार को ही वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। अब तक 68 लाख 38 हजार 77 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और 30 लाख 82 हजार 942 को दोनों डोज दिया जा चुका है।

इसी तरह 60 लाख 22 हजार 136 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 54 हजार 177 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। 45 से 60 साल के बीच के 2 लाख 18 हजार 939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 14 लाख 95 हजार बुजुर्गों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

कोरोना अपडेट्स

  • हैदराबाद में हुए सीरो सर्वे से पता चला है कि शहर के 54% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मिली हैं। इसका मतलब है कि यहां की आधी से ज्यादा आबादी कभी न कभी कोरोना फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस के संपर्क में आ चुकी है। तेलंगाना में अब तक 2 लाख 99 हजार 406 और आंध्र प्रदेश में 8 लाख 90 हजार 317 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में मई तक पहली से पांचवीं तक की क्लासेस नहीं लगेंगी। एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भास्कर से ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में 6वीं से 8वीं तक की क्लास पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, प्रदेशभर में अब तक 2 लाख 62 हजार 850 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्हें दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में पहला डोज लगाया गया। 52 साल के केजरीवाल 10 साल से डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं। उनके पैरेंट्स को भी वैक्सीन लगाई गई है। सभी को कोवीशील्ड वैक्सीन दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones