इस सुपरस्टार को दिया जाएगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवार्ड, सरकार ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क,मुंबई। दादासाहेब फाल्के सम्मान हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है,जिसे पाने के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियां सालों मेहनत करते है। इस बार फाल्के अवॉर्ड का 51वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है और इस पुरस्कार से दक्षिण भारतीय फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत को सम्मानित किया जाएगा। इस बात का ऐलान सरकार ने किया है। पिछले पांच दशक से लेकर अब तक रजनीकांत फिल्मी परदे पर कायम है। 

पीएम मोदी ने दी बधाई

  • सुपरस्टार रजनीकांत को 51 वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस बात की जानकारी, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दी है। 
  • बता दें कि, पुरस्कार वितरण का आयोजन 3 मई किया जाएगा।
  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'कई पीढ़ियों में लोकप्रिय। विभिन्न भूमिका निभाने वाले। एक स्थायी व्यक्तित्व... आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।''
  • वही सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि, 'साल 2020 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो कि इस बार सिनेमा के इतिहास में महान एक्टर्स में से एक रजीकांत को जा रहा है। एक एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर के रूप में उनका योगदान आइकॉनिक है।'
  • इन सब के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जुरी को धन्यावाद कहा है। बता दें कि, जुरी मेंबर्स में आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, बिश्वाजीत चटर्जी और शंकर महादेवन शामिल है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Government announced the dadasaheb phalke award will give Superstar rajinikanth on 3rd may
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mhUJDS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones