बॉलीवुड ब्रीफ:'भेड़िया' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे वरुण और कृति, आमिर ने अपने नए गाने के लिए खुद डिजाइन किया अपना लुक

बॉलीवुड ब्रीफ:'भेड़िया' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे वरुण और कृति, आमिर ने अपने नए गाने के लिए खुद डिजाइन किया अपना लुक

2 घंटे पहले

वरुण धवन और कृति सैनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग के लिए बुधवार को प्राइवेट जेट से अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए है। इस बात की जानकारी वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अपनी इस पोस्ट में वरुण ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वरुण एक भेड़िए की तरह अवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। कृति सैनन ने एक फोटो शेयर कर लिखा, "भेड़िया अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है।" फोटो में कृति, वरुण, अभिषेक बनर्जी और दिनेश विजन प्राइवेट जेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। 'भेड़िया' एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन कर रहे हैं, जबकि डायरेक्शन अमर कौशिक कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। 21 फरवरी को वरुण ने मोशन वीडियो शेयर कर फिल्म का एलान किया था। वरुण ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "स्त्री जी और रूही जी को 'भेड़िया' का प्रणाम। इसके साथ उन्होंने इन दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट को टैग भी किया था।

l

आमिर खान ने अपने नए गाने के लिए खुद डिजाइन किया अपना लुक
आमिर खान जल्द ही अपने दोस्त अमीन हाजी के सॉन्ग में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। खास बात यह है कि आमिर ने खुद इस गाने के लिए अपना लुक डिजाइन किया है। यही वजह है कि यह गाना उन सभी के लिए खास है। तकनीकी तौर पर उस लुक को हिपस्टर कहते हैं। यह लुक उन्होंने जयपुर शेड्यूल के दौरान तैयार किया था। अभिनेता ने अमीन हाजी की मदद करने के लिए ऐसा किया जो उनके एक बहुत करीबी दोस्त हैं और अमीन इस गाने के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि आमिर को अपने हर प्रोजेक्ट में अपना खुद का एलिमेंट जोड़ने के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने गाने का प्लॉट पॉइंट और उद्देश्य समझा, तो उन्होंने खुद इस चिल-कैज़ुअल हिप्स्टर लुक का सुझाव दिया, जो स्टैंड आउट करेगा। सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने उसी को रिफाइन किया और अपने दोस्त-निर्देशक अमीन हाजी के साथ इस पर चर्चा की। अमीन हाजी ने इसके लिए अभिनेता और उनकी परफेक्शनिस्ट विजन पर पूरी तरह से भरोसा किया और बिना किसी दो राय के इसके लिए हामी भर दी। आमिर इस गाने में एली अवराम के साथ नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग के दौरान क्रू ने भी खूब एन्जॉय किया है। यह गाना जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है और इस सुपर चिल्ड आउट लुक में आमिर को देखना उनके फैंस के लिए एक ट्रीट से कम नहीं होगा।"

हेमा बोलीं-मेरे पिता सेट पर मेरे साथ आते थे, ताकि मुझे और धरम जी को साथ वक्त बिताने का मौका ना मिले
इंडियन आइडल के माहौल को और मनोरंजक बनाने के लिए इस वीकेंड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस शो में शामिल होंगी। इस मौके पर 'ऐ दिले नादान' और 'झूठे नैना बोले' जैसे गानों पर अंजलि की जोरदार परफॉर्मेंस देखकर सारे जज दंग रह गए। हर कोई अंजलि की तारीफ करता नजर आया। इसके बाद हेमा मालिनी ने भी उस समय का एक बड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया, जब वो और धर्मेंद्र एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दोनों एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और उस शूटिंग में हेमा मालिनी के पिता उनके साथ आते थे, ताकि वो धर्मेंद्र के साथ अकेले में वक्त ना बिता सकें। उस घटना के बारे में बताते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "आमतौर पर शूटिंग के लिए मेरी मां या मेरी चाची मेरे साथ आती थीं। लेकिन एक गाने की शूटिंग में मेरे फादर मेरे साथ थे। क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं मैं और धरम जी अकेले में वक्त ना बिता रहे हों। उन्हें पता था कि हम दोनों दोस्त हैं। मुझे याद है जब हम कार में जाते थे, तो मेरे पिता तुरंत मेरे बाजू वाली सीट पर बैठ जाते थे, लेकिन धरम जी भी कम नहीं थे, वो दूसरे बाजू की सीट पर बैठ जाते थे।"

सेहत एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में खुद कुछ करना चाहती हूं: वाणी कपूर
बी-टाउन की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक वाणी कपूर ने इशारा किया कि वो आने वाले महीनों में स्वस्थ्य, फिटनेस और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में काफी समय देंगी। वाणी ने कहा, "समग्र जीवनशैली बॉलिवुड में आने से पहले भी मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा रही है। मैं हमेशा से सेहतमंद रहना पसंद करती थी और वर्कआउट करना और सही खाना खाना मेरे लिए सबसे जरूरी था। मैं आने वाले सालों में सेहत एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में खुद कुछ करुंगी और इस बारे में मैं सालों से शोध कर रही हूं। मैं अपने देश के नागरिकों को बताना चाहती हूं कि सेहत कितनी ज्यादा जरूरी है। सेहतमंद बने रहना हर वक्त हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करने में ज्यादा समय नहीं लगता है कि हम सही खाएं और सही जिंदगी जिएं। मैं लोगों को यह बताना चाहती हूं। वाणी बैक-टू-बैक तीन बड़ी फिल्मों, 'बेल बॉटम', 'शमशेरा' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' मेंग

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones