ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर हुई इमोशनल, कहा-जिंदगी कभी पहले जैसे नहीं होगी
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनका परिवार आज भी उन्हें याद कर रहा है। ऋषि की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है। बता दें कि,ऋषि कपूर का निधन ब्लड कैंसर की वजह से 29 अप्रैल साल 2020 को हुआ था। नीतू कपूर ने एक्टर को याद करते हुए कहा कि, उनके बिना जिंदगी कभी पहले जैसे नहीं होगी।
क्या कहा नीतू कपूर ने
- नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और ऋषि की एक ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर शेयर की है।
- इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'पिछला साल पूरी दुनिया के लिए दुख भर और शोक में बीता है लेकिन हमारे लिए ये उससे भी ज्यादा बुरा था क्योंकि हमने इन्हें खो दिया। कोई ऐसा दिन नहीं गया जब हमने उनके बारे में बातचीत ना की हो क्योंकि वो हमारे अस्तित्व का विस्तार थे। कभी उनकी ज्ञानपूर्ण एडवाइज तो कभी उनके उपव्याख्यान। हमने पूरा साल हमने होठों पर मुस्कान लिए बिताया है क्योंकि वो हमेशा हमारे दिल में हैं। हमने इस बात को कबूल कर लिया है कि उनके बिना जिंदगी कभी पहले जैसे नहीं होगी। लेकिन जिंदगी चलती रहेगी'।
- वही ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, काश मैं एक बार और आप मुझे मुश्क कहकर बुलाते…..जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, हम आपके बारे में सोचते रहेंगे। हम आपके बारे में बातें करते हैं, आपको कभी भूला नहीं जा सकता, और आप भी कभी नहीं भूलोगे। हम हमेशा आपको अपने दिल के करीब रखेंगें और आप वहीं रहेंगे, हमारे साथ चलते और हमें रास्ता दिखाने के लिए, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते- डोरोथी माय केवनडिश। हम हमेशा आपसे प्यार करेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xBmOex
via IFTTT
.
Comments
Post a Comment