Coronavirus India: देश में 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, कोरोना से 3524 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर चरम सीमा का पार करती नजर आ रही है। कोरोना अब खतरनाक स्तर पर पहुंचा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 4 लाख 1 हजार 993 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 3 हजार 523 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहत की बात है कि इस दौरान 2 लाख 99 हजार 988 मरीज ठीक हुए हैं। यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है। वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण ने भारत में 2 लाख 11 हजार 853 लोगों की जान ले ली है। 32 लाख 68 हजार 710 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, अब तक 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना के आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,523
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.91 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.56 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.11 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.68 लाख
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India reports 401993 new coronavirus cases 3523 deaths and 299988 discharges in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2R9bfKN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

New top story from Time: Latest Tests Bring Israel a Step Closer to Commercial Drones