Posts

Government paid influencers to promote Test and Trace

Taxpayer money was used to pay influencers to promote Test and Trace. from BBC News - Technology https://ift.tt/3bdp94k

प्रतिमाएं व ताजिए विसर्जन के लिए खुदवाए कुंड

Image
इस बार श्रीगणेश प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन नावड़ातौड़ी के बजाय माकड़खेड़ा नर्मदा तट के वैकल्पिक कुंडों में अलग-अलग होगा। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन वेदांत विला आश्रम के पास घाट पर होगा, जबकि ताजियों का विसर्जन लेपा मार्ग स्थित वेदा पुल के पास किया जाएगा। सरपंच नारायण वर्मा व सचिव रवींद्र पटेल ने बताया शासन के आदेश पर दोनों चयनित स्थान पर कुंड तैयार करवा दिए हैं। एसडीओपी मानसिंह ठाकुर ने कहा प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन श्रद्धालु घर पर ही करें। यदि घर पर नहीं कर पाते हैं तो संबंधित पंचायत व नगर परिषद के माध्यम से अलग-अलग समुदाय के 4-4 लोगों की कमेटी बनेगी। प्रतिमाएं व ताजिए इन्हें दे। इन सदस्यों के अस्थायी कार्ड भी बनाकर दिए जाएंगे। यदि कोई श्रद्धालु विसर्जन करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Statues and fresh carvings for immersion from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lzNmXI via IFTTT

तेज हवाओं ने उड़ाए घरों के छप्पर, बिजली के खंभे भी गिरे

Image
पथरिया तहसील के ग्राम असलाना में तेज हवाओं ने अपना असर दिखाया। काॅलोनी भटपुरा में अनेक मकानों की छताें के छप्पर, टीन शेड उड़ गए। हवा में उड़कर टीन आदि करीब तीन किमी दूर जाकर गिरे। वहीं कई घरों के बर्तन, सामग्री भी हवा अपने साथ उड़ा ले गई। यहां तक विद्युत पोल भी टूटकर गिर गए। बताया गया है कि क्षेत्र में 11 केवी के करीब 22 खंभे टूट गए। हल्ले काछी, प्रताप ने बताया कि सुबह से तेज बारिश हो रही थी। हम सभी अपनी झोपड़ी में परिवार के साथ बैठे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार से हवा चली ऐसा लगा जैसे तूफान आया और हम लोगों को अपनी जान बचाने की एक दूसरे के हाथ पकड़कर बैठे रहे। देखते ही देखते हमारी झोपड़ी के चद्दर आजू बाजू में लगी बल्लियां उखाड़कर हवा अपने साथ ले गई। वहीं हल्ले ने बताया उसका ऑटो तीन पलटी खाकर पलट गया। शौचालय की दीवारें गिर गईं। लगभग 5 से 10 मिनट तक हवा का तांडव देखने को मिला। कुछ ही समय में लगभग 30 से 40 घरों की स्थिति गड़बड़ हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lu3vxC via IFTTT

मंदिरों में सजाया डोला, नहीं निकाला जुलूस

Image
नगर में डोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का डोला गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया जाता था। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदिरों में भगवान के डोले को आकर्षक रूप से सजाकर उसका शास्त्र पूजन अर्चन किया गया। पंडित मुरली कानूनगो ने बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुरली मनोहर बावड़ी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भागवत का मूलपाठ का वाचन पंडित उमाशंकर कानूनगो महाराज ने किया। इसी सप्ताह के बीच में डोल ग्यारस महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। नगर के प्रमुख श्रीवैष्णव पंचायती श्रीराम मंदिर, श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, श्रीराज मंदिर, श्रीसत्यनारायण मंदिर व श्रीराधाकृष्ण मंदिर बाहेती काॅलोनी में डोल ग्यारस पर्व में मंदिर पुजारियों ने भक्तों से निवेदन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन किया। डोल ग्यारस का उत्सव मनाया गया। एकादशी पर नहीं निकला श्रीकृष्ण का डोला कसरावद | एकादशी पर शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का डोला नहीं निकाला गया। श्रद्धालुओं ने घर पर ही बाल गोपाल की पूजा कर जलवाय पूजन किया। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्ती के चलते पहली ...

बारिश में भी नहीं भर पाया राजनगर तालाब, जुझारघाट से लिफ्ट किया जा रहा पानी

Image
इस बार राजनगर तालाब बारिश में भी नहीं भर पाया है। पिछले दो दिन से निरंतर हो रही बारिश के बाद भी ओवरफ्लो नहीं हुआ है। तालाब को भरने के लिए जुझार घाट से पंप से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार को स्टापडेम तक पानी भरने में करीब 1 फीट का अंतर बाकी था। दरअसल हर साल बारिश में तालाब ओवरफ्लो होने पर उससे पानी बहने लगता है। जिसका नजारा देखने के लिए काफी संख्या में शहर के लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं, मगर इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है। बारिश के बावजूद तालाब ओवरफ्लो नहीं हो पाया है। तालाब का बेस्ट वियर बंद है। जबकि हर साल बेस्ट वियर चालू होने पर यहां युवा और युवतियां खड़े होकर सेल्फी खींचते हुए देखे जाते थे। भराव की क्षमता भी बढ़ाई गई है बताते हैं कि पहले जल संसाधन विभाग द्वारा बांध की ऊंचाई बढ़ाई गई थी। जिससे तालाब में जलग्रहण भराव क्षमता 68 से बढ़कर 183 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पहुंच गई है। तालाब में इतना पानी जमा होने के बाद ही इसका बेस्ट वियर चालू होता है। अभी तालाब में इतना पानी जमा नहीं हो पाया है। इसलिए जुझारघाट से पानी लिफ्ट करके राजनगर तालाब में डाला जा रहा है। ज्ञात हो...

मैहर सीमेंट के एचआर मैनेजर समेत 3 के विरुद्ध एफआईआर

Image
मैहर सीमेंट एवं माइंस मजदूर संघ कार्यालय सरलानगर का ताला तोड़कर अंदर घुसने और सामान को अस्त व्यस्त कर नुकसान पहुंचाने के आरोप में मैहर पुलिस ने मैहर सीमेंट के एचआर मैनेजर आरपी सिंह, विभोर दुबे और संजीव चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा -448, 427 और 34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि फरियादी पुरुषोत्तम पटेल उर्फ बाबा की शिकायत पर कायमी की गई है। क्या हैं आरोप |फरियादी के हवाले से पुलिस ने बताया कि सरलानगर में मैहर सीमेंट एवं माइंस मजदूर संघ का कार्यालय संचालित है, जो प्रतिदिन शाम साढ़े 4 बजे खोला जाता है। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी श्रमिकों की समस्याओं की समस्याएं सुनते हैं और निराकरण करते हैं। आरोप है कि २७ अगस्त को रात लगभग 12 बजे मैहर सीमेंट फैक्ट्री के एचआर मैनेजर आरपी सिंह अपने २ अन्य कर्मचारियों विभोर दुबे और संजीव चौधरी के साथ कार्यालय में पहुंचे। ताला तोड़ा और सामान को अस्त व्यस्त कर क्षति पहुंचाई। फरियादी पुरुषोत्तम पटेल ने पुलिस को बताया कि प्रमोद द्विवेदी, नागेंद्र सिंह सेंगर, हरीशचन्द्र पटेल, जीतेन्द्र पटेल, इंदू चौबे, अशोक वर्मन, ललोहर कुशवा...

हाईकोर्ट ने माना- कोरोना काल में पुलिस और डॉक्टरों ने किए सराहनीय कार्य

Image
कोरोना काल के दौरान संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाने को लेकर होशंगाबाद की महिला समाजसेविका की ओर से दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अपने फैसले में चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने कहा- ‘कोरोना काल में पुलिस और डॉक्टरों ने सराहनीय कार्य किए और सरकार ने भी प्रभावी कदम उठाए हैं। चूँकि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से कई मामले लंबित हैं, इसलिए इस मामले पर आगे सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।’ होशंगाबाद की भावना विष्ट की ओर से 19 मार्च को दायर इस जनहित याचिका में कोरोना संकट के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाने की प्रार्थना की गई थी। शासन की ओर से महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव की दलीलों पर गौर करने के बाद युगलपीठ ने याचिका खारिज कर दी। संक्रमित की पहचान उजागर करने संबंधी पीआईएल खारिज| कोरोना संक्रमित व संदिग्ध की पहचान प्रसारित, प्रकाशित करने वालों पर सख्त कार्रवाई किये जाने को लेकर इंदौर के अधिवक्ता ईश्वर कुमार की जनहित याचिका वापस लेने की वजह से सीजे की अध्यक्षता वाली बैंच ने खारिज...