Posts

विकसित कॉलोनी के सपने दिखा 35 लाख हड़पे

Image
विकसित काॅलोनी के सपने दिखाकर 2016 में आरोपियों ने लोगों से 35 लाख से अधिक रुपए हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ दीनदयाल नगर और औद्योगिक क्षेत्र थानों में सन 2018 में प्रकरण दर्ज है। ठगी का शिकार और 8 लोगों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं के नाम सितंबर-2018 में दर्ज प्रकरण में जोड़े जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इंदिरा नगर निवासी इमदाद पिता अबरार हुसैन और दंतोडिया निवासी मुकेश पिता बद्रीलाल जाट ने बंजली में बंजली में सर्वे नंबर 290/3 व 290/4 की जमीन पर भुवान रेसिडेंसी नाम से काॅलोनी काटने और 315 प्लॉट बेचने की योजना बताकर लोगों को प्लाWट बेचे। 15 बाय 40 साइज के 5 प्लाॅट बुक करवाकर देवरा देवनारायण नगर निवासी अनिल मसीह ने 18,75,500 रुपए भुगतान किया। अनुबंध के अनुसार 24 महीने बाद 2 अगस्त 2018 को शेष राशि चुकाकर रजिस्ट्री करवाना थी। रजिस्ट्री के लिए इमदाद और मुकेश ने टालमटोल की और रजिस्ट्री की तारीख निकाल दी। प्लॉट बेचने के नाम पर आरोपियों ने विनोबा नगर निवासी पवन पिता कालूजी झाला और विनीता पिता अनिल डामोर, राजेश पिता शंभूलाल झाला, बजरंग पिता रामभाऊ माली तथ...

मराठा समाज ने मल्हार मंदिर में मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

Image
शहर के दुपाड़ा मार्ग स्थित मल्हार मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मराठा समाजजनों द्वारा भगवान मल्हार के पूजा अभिषेक एवं 51 किलो दूध का प्रसादी वितरण कर मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मराठा समाजजन उपस्थित थे। समाजजनों का कहना था कि ऐसा अनूठा आयोजन लगातार जारी रहना चाहिए। समाज के अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष योगेश बादल इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। कोषाध्यक्ष विजयराव चव्हाण एवं सचिव कृष्णराव वाघ ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में बादल ने बताया कि मान्यता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस दिन पूर्णिमा को आसमान से अमृत की वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की इस रात को घरों की छतों पर खीर रखने का भी प्रचलन है। कार्यक्रम में कृष्णराव वाइस्कर, मधुर बादल, मुकेश बादल, प्रकाश भिलाला, राजेंद्र तिवारी, कमल वाइस्कर, तरुण झिगरे, कल्पना वाइस्कर, देवश्री बादल, राधा झिंगरे, उर्मिला बादल, किरण चव्हाण आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन निःशुल्क मास्क वितरण से किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar...

फाॅर्म जमा कराने की आज आखिरी तारीख

Image
जांगड़ा पोरवाल समाज मंदसौर युवक-युवती परिचय पुस्तिका का प्रकाशन करने जा रहा है। समाज अध्यक्ष राम गोपाल घाटिया एरावाला ने बताया बायोडाटा प्रकाशन के लिए पंजीयन फाॅर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। समाजजन डॉ. गोविंद डबकरा कस्तूरबानगर गली नं. 6 के क्लीनिक व निहारिका ज्वेलर्स कोठारी काॅम्प्लेक्स पर फाॅर्म जमा करा सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TEXyRQ via IFTTT

आज अलकापुरी क्षेत्र में होगी बिजली कटौती

Image
बिजली कंपनी शनिवार को इंद्रलोकनगर फीडर का दीपावली पूर्व मेंटेनेंस करेगी। इससे इंद्रलोकनगर, इंद्रपुरी, पूनम विहार, गोकुलधाम, शिव शक्तिनगर, नयागांव, अलकापुरी, सनसिटी, त्रिलोकनगर, तिरुपतिनगर, त्रिमूर्तिनगर, नरीमन पांइट, प्रकाशनगर, टैगोर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kN3ZhM via IFTTT

तीन पर प्रकरण दर्ज, मलबे से निकाला ग्रामीण का शव

Image
उज्जैन-कोटा मार्ग पर ब्रिज के निर्माणाधीन स्लैब के गिरने के मामले में माकड़ौन थाना पुलिस ने ठेकेदार, इंजीनियर व लैब टेक्नीशियन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे मलबे में दबी एक 60 वर्षीय ग्रामीण की लाश मिली। जिसकी शिनाख्त ग्राम पारसी निवासी गेंदालाल पिता कनीराम बंजारा के रूप में हुई हैं। परिजनों ने बताया कि गेंदालाल पास ही कालीसिंध नदी में नहाने गया था। आशंका है कि ब्रिज व स्लैब के नीचे से गुजर रहा होगा तभी हादसा हो गया। सेतु विभाग के ईई एसके अग्रवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए भोपाल से उच्च स्तरीय दल के आने की संभावना है। माकड़ौन थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि लोनिवि उप संभाग तराना एसडीओ आरके कटारिया की शिकायत पर मंगलम बिल्डकॉन गुजरात के ठेकेदार एलएन मालवीय, कंपनी के फील्ड इंजीनियर पवन मालवीय एवं लैब टेक्नीशियन सुनील कुलकर्णी के खिलाफ धारा 286 व 337 में प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि उज्जैन-कोटा मार्ग पर माकड़ौन तहसील के ग्राम पाट के पास 15 करोड़ की लागत से बन रहे इस ब्रिज का निर्माणाधीन स्लैब का हिस्सा गिरने से गुरुवार दोपहर छ...

लोगों ने छुट्‌टी के दिन भी जमा कराए बिजली बिल

Image
ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी के बाद भी बिजली कंपनी ने सभी काउंटर खोले। पावर हाउस रोड के पांच काउंटर, पैलेस रोड और संत रविदास चौक पर एक-एक काउंटर खुले रहे। काउंटरों पर ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला। 18.90 लाख रुपए का बिजली का बिल जमा हुआ। शहर कार्यपालन यंत्री विनय प्रतापसिंह ने बताया लोगों को सुविधा हो इसके लिए तीनों जोन के काउंटर खोले। दिनभर अच्छा रिस्पांस रहा और उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर बिजली के बिल जमा कराए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJKaZj via IFTTT

छंटाई, पैकिंग के बाद लागू होगी प्याज की स्टॉक लिमिट

Image
केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर स्टॉक लिमिट में छंटाई और पैकिंग के लिए समय मिलेगा। कारोबारी प्याज खरीदेगा तो तत्काल उस पर स्टॉक लिमिट लागू नहीं होगी। उसे छंटाई और पैकिंग के लिए सरकार ने तीन दिन का समय दिया है। उसके बाद ही सरकार की स्टॉक लिमिट और भंडारण की समय सीमा लागू होगी। सरकार के आदेश से व्यापारियों को राहत मिली है। वे प्याज की खरीदी आराम से कर सकेंगे। इसके पहले थोक मंडी में प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही थी। रतलाम मंडी में प्याज के भाव 67 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने प्याज की जमाखोरी और बढ़ते दामों पर रोक के लिए 23 अक्टूबर से खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए प्याज की भंडारण की सीमा लागू कर दी। आदेश के अनुसार खुदरा व्यापारी 2 टन प्याज रख सकते हैं। जबकि थोक व्यापारी 25 टन तक प्याज रख सकते हैं। स्टॉक लिमिट का आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। माल खरीदी के बाद लोडिंग में समय लग जाता है संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीलेश बाफना ने बताया केंद्र सरकार के आदेश से व्यापारियों को राहत मिली है। कोई व्यापारी खरीदी करता है तो माल ना तो बिकता है और ...