Posts

गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व, पंचतंत्र की कथाओं का मंचन और स्टेट लेवल केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

Image
आपके लिए जरूरी अपडेट्स… मौसम साफ, शुष्क। अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम 13 डिग्री। म्यूजिक/डांस/नाटक गमक के अंतर्गत धागा पुतली शैली में पंचतंत्र की कथाएं, जनजातीय संग्रहालय, शाम 6:30 बजे फिल्म एक्शन और स्टेज फाइट प्रदर्शन, चबूतरा मंच मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय परिसर, शाम 6 बजे एग्जीबिशन/वर्कशॉप गीता बारिया की पेंटिंग एग्जीबिशन, जनजातीय संग्रहालय, दोपहर 12 बजे। भारत भवन में जलतरंग प्रदर्शनी, दोपहर 2 बजे से। धर्म/समाज गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व, हमीदिया रोड नानकसर गुरुद्वारा, सुबह 10 बजे सिटी स्पोर्ट्स इंटर क्लब फुटबाल फाइनल मुकाबला, ACC भेल ग्राउंड पिपलानी, समय दोपहर 3 बजे। स्टेट लेवल केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप, छोटी झील, सुबह 10 बजे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prakash Parv of Sri Gurunanak Devji at Nanaksar Gurdwara, staging panchatantra stories and state level keno sprint championships; What will happen in the city, read here from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36iDcEV via IFTTT

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मंगल कार्य बेअसर

Image
साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। भारत में नहीं दिखने पर यहां के लोगों पर इसका असर भी नहीं पड़ेगा। इस ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जिसका असर मौसम पर पड़ता है। वहीं, ज्योतिर्विज्ञान के मुताबिक ऐसे ग्रहण का असर सभी राशियों पर होता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर रहेगा। वहीं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। 30 नवंबर को होने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले ऐसा ही ग्रहण 5 जुलाई को हुआ था, जो भारत में नहीं दिखा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33twXML via IFTTT

भोपाल में 500 साल पहले जहां गुरुनानक देव जी के चरण पड़े थे, वहां आज भी मौजूद है उनके चरण निशान

Image
आज गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। सिखों के पहले गुरु नानक देव जी की जयंती देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व समाज के हर व्यक्ति को साथ में रहने, खाने और मेहनत से कमाई करने का संदेश देता है। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी विश्व के अनेक भागों में मानवता का प्रचार करते हुए लगभग 500 साल पहले भोपाल आए थे। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार जिस स्थान पर वो रुके थे, वहां उन्होंने एक कुष्ठ रोगी का कोढ़ भी ठीक किया था। जिस स्थान पर गुरुनानक जी बैठे थे, वहां आज गुरुद्वारा टेकरी साहिब बना। जहां आज भी गुरुनानक देव जी के पैरों के निशान मौजूद हैं। जहां दुनियाभर से सिख और दूसरे समुदाय के लोग आकर माथा टेकते हैं। इसलिए आज गुरुनानक जयंती पर सर्वाधिक आस्था व आकर्षण का केंद्र ईदगाह हिल्स स्थित टेकरी साहिब गुरुद्वारा रहेगा। ईदगाह हिल्स में बना टेकरी साहिब गुरुद्वारा। जहां गुरुनानक देवजी 500 साल पहले आकर रुके थे। ये कथा है प्रचलित ईदगाह हिल्स स्थित टेकरी साहिब गुरुद्वारे के सेवादार बाबू सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव भारत यात्रा के दौरान लगभग 500 साल ...

घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने में फर्जीवाड़ा होगा

Image
आधार के माध्यम से घर बैठे लाइसेंस बनाने की नई व्यवस्था को फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। 1 दिसंबर से सारथी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जा रही थी। जिसके विरोध में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल कर परिवहन आयुक्त को इसकी खामियां गिनाई। साथ ही यह भी मांग रखी कि इस व्यवस्था में फर्जीवाड़ा होगा। आवेदक को देखने के बाद ही लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा नहीं तो ऐसे में शारीरिक विकलांग लोग भी इसका फायदा उठा लेंगे। नई व्यवस्था में कई तरह की खामियां सामने आने पर तारीख आगे बढ़ा दी है। आरटीओ एचके सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करना चुनौती है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत खरगोन व सतना में 25 से और राजगढ़ में 30 नवंबर से शुरूआत होना थी। लेकिन गलती की गुंजाइश के चलते इसका विरोध हो रहा है। इसी चलते कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36k2Rxi via IFTTT

शिक्षक पहले सीखेंगे बच्चों को कैसे सिखाया जाए

Image
चौथा चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षक पहले सीखेंगे बच्चों को किस तरह से सिखाया जाए। जिसमें हर वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए पहले शिक्षक सामाजिक विज्ञान, भाषा विज्ञान का प्रशिक्षण लेंगे। इसमें बच्चों के प्रति सामाजिक रूचि, विज्ञान के प्रति किस तरह से रुझान बढ़ाया जाए और भाषाओं का ज्ञान किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। इसकी जानकारी दी जाएगी। जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी वीएस राठौर ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने एक गाइड लाइन जारी की है। इसमें कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों को छह चरण में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथा चरण 1 दिसंबर से एनसीईआरटी का निष्ठा प्रोग्राम 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण में जिले के करीब 5009 शिक्षक शामिल हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ाएं आगे: सामाजिक विज्ञान का शिक्षा शास्त्र विषय में शिक्षा में शिक्षकों को आने वाली नई शिक्षा नीति के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें नई शिक्षा नीति में बदलाव और उसकी तैयारी पूर्व से ही करने के लिए शिक्षकों को तैयार कि...

हरिहर मिलन के साथ शाम को नदी में आस्था के दीप प्रवाहित

Image
कार्तिक शुक्ल वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को नेवज नदी के साथ ही जिलेभर के जलाशयों व सरोवरों में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इस दीपदान का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। पंडितों के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी व पूर्णिमा पर जलाशयों में दीपदान करने से श्रद्धालुओं के जीवन में आने वाली व्याधियां दूर होती हैं। इस पर्व को भगवान विष्णु व लक्ष्मी का महापर्व भी बताया गया है। वहीं, इस दिन हरिहर का मिलन भी होता है। हरि (विष्णु) का हर यानी महादेव से मिलन का मास भी कार्तिक को माना जाता है। पंडितों का कहना है कि इस त्योहार को श्रेष्ठ माना जाता है। चातुर्मास के बाद कार्तिक मास पूरा होता है और कई श्रद्धालु इसे संतान, दांपत्य के बीच आने वाली परेशानियों को दूर करने वाला महीना भी कहते हैं। इसके लिए मंदिरों में विशेष श्रंगार किया गया। इस दिन श्रद्धालु कार्तिक के महीने के दौरान सुबह स्नान कर पूजन-अर्चना किए। वहीं पूर्णिमा को पवित्र नदियों में स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान किया। इसके साथ ही वैकुंठ चतुर्दशी को शहर में शाम के समय नेवज नदी में दीप दान भी किया है। Download Dainik Bhaskar App to rea...

मुख्यमंत्री ने कहा- अपराधियों को दफन करना है; इनके खिलाफ दंड ही एक मात्र उपाय है

Image
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में आपात बैठक बुलाई। इसमें शिवराज ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में गुंडों बदमाशों और रसूखदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी से लेकर प्रमुख सचिव और भोपाल डीआईजी, नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर को तलब किया गया गया था। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुंडों बदमाशों और अपराधियों को दफन करना है। इनके खिलाफ दंड ही एकमात्र उपाय है। उनके खिलाफ कार्रवाई चलती रहना चाहिए। एक तो सीधे सुशासन का कार्य करना है। जहां गड़बड़ी की संभावना हो, वहां बिना देरी समय पर कार्रवाई हो। उदाहरण बनना चाहिए। भोपाल को मॉडल बनाना है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी तक हैं। मध्यप्रदेश का मॉडल भोपाल कैसे बने, आप बैठकर सभी चीजों पर नए सिरे से विचार करें। 10 से 15 दिन में रूप रेखा बनाकर विकास के लिए प्लान तैयार करें। प्रशासन, सुशासन, सुविधाओं और विकास पर काम करना है। मेट्रो के कार्य में तेजी लाना है। धीमी गति से काम नहीं चलेगा। अगर बाधा है, तो उसे दूर करने के उपाय करें। अगर दिक्कत है, तो तत्काल सीएमओ को सूचना दें। हम इसे दूर करेंगे। इससे...