नेहल चैंपियन, नैतिक बंसल व नवनीत अपने वर्ग में रहे अव्वल
इस वर्ष बुद्धि बूस्टर अबेकस ने इंटरनेशनल अबेकस ओलंपियाड ऑनलाइन कंपटीशन में तीन छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अबेकस ने 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, यह प्रतियोगिता ताइवान द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई। इसमें 20 देशों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिले से तीन छात्रों ने अपनी आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में नेहल कुशवाहा ने अपने वर्ग में चैंपियन स्थान प्राप्त किया। वहीं पोहरी से नैतिक बंसल अपने वर्ग में प्रथम रहे तो लुकवासा से नवनीत रघुवंशी ने भी प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। गौरतलब यह है कि इन छात्रों ने घर से ही ऑनलाइन क्लासेस से कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है। प्रतियोगिता में गुणा, भाग, जोड़, घटाव इत्यादि के कठिन सवाल को 3 सेकंड प्रति सवाल हल करना था। बच्चों की इस सफलता पर अबेकस शिवपुरी संचालक रोशनी गुप्ता ने बताया कि बच्चों ने इस कोविड-19 की विषम परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं छोड़ा और अपना दृढ़ संकल्प रखते हुए अबेकस की ऑनलाइन क्लासेज जारी रखी। शिक्षक के निर्देशानुसार घर पर प्रैक्टिस करते रहे, इसके...